Advertisement

केन लाइफस्टाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का श्याम वेराइटी में स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित श्रीश्याम वैरायटी स्टोर्स में केन लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का 7 अक्टूबर को भव्य स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार केन लाइफस्टाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील जैन के आगमन पर स्टोर्स के प्रॉपराइटर राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर उपस्थित जनों ने सीईओ जैन को गुलदस्ता देकर व शॉल ओढाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारो से बातचीत में सीईओ ने कहा कि केनस्टार एक घरेलु इलेक्ट्रॉनिक सामानो की बेस्ट ब्रांड है। फुसरो जैसे शहर में केनस्टार के सामानो की बेहतर बिक्री श्रीश्याम वैरायटी स्टोर्स के माध्यम से हो रही है। कहा कि केनस्टार की सर्विस बहुत ही अच्छी होती है। ग्राहको के शिकायतो को 24 से 48 घंटे में निदान कर दिया जाता है।
इस अवसर पर प्रॉपराइटर अग्रवाल ने सीईओ का आभार जताया। मौके पर रिजनल हेड परवेज आलम सहित सॉवरमल अग्रवाल, गजानंद अग्रवाल, ददन चटर्जी, अरूण कुमार, अंगद, रिंक्कु, बिक्की, प्रदीप, कुलदीप, राहुल, विशाल, अजित आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *