Advertisement

केबी कॉलेज एनएसएस स्वयंसेवकों को महाप्रबंधक कथारा द्वारा किया गया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र द्वारा 29 जून को स्वच्छता पखवाड़ा समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन ऑफिसर क्लब कथारा में मनाया गया।

समारोह में के. बी. कॉलेज बेरमो के चौदह एनएसएस स्वयं सेवकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन यथा पौधारोपण, एकल उपयोग प्लास्टिक को ना कहें, पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करना आदि को लेकर पोस्टर, स्लोगन, भाषण, निबंध, रंगोली आदि द्वारा संदेश देने के कार्य को लेकर स्वच्छता व पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार के हाथों प्रमाण पत्र तथा पौधा देकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी केबी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले स्वयं सेवकों में मिलन कुमार गुप्ता, पीयूष कुमार मंडल, सुमीत कुमार सिंह, तस्लीम अख्तर, शहजादी शागुफ्ता, प्रज्ञा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, संजना कुमारी, शालिनी चौधरी, श्रुति कौर, कुमकुम कुमारी, तनीषा प्रवीण, तनीषा कुमारी, युवांशि कुमारी आदि शामिल हैं।

ज्ञात हो कि उपरोक्त एनएसएस स्वयं सेवक कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में लगातार विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी अद्वितीय सहभागिता प्रदर्शित करते रहे हैं।

इस अवसर सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीएसआर पदाधिकारी चंदन कुमार ने सभी एनएसएस स्वयं सेवकों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने हेतु बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एनएसएस इकाई के. बी. कॉलेज बेरमो के स्वयं सेवक सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार सहित महाप्रबंधक उत्खनन जे. एस. पैकरा, महाप्रबंधक खनन सी. बी. तिवारी, विनोद कुमार, जी. नाथ आदि ने केबी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को इस मुहीम में शामिल होने के लिए साधुवाद दी है।

इस अवसर पर केबी कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो समेत कॉलेज के व्याख्याताओं, कॉलेज कर्मियों ने एनएसएस इकाई एवं एनएसएस स्वयं सेवकों को शुभ कामनाएं दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *