Advertisement

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट ने विवाह में दिया ₹ 20 हज़ार का सहयोग

ट्रस्ट ने 4 दिसंबर को नीलम की शादी में सामग्री व आर्थिक सहायता सौंपा

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। धनबाद जिला के हद में बाबूडीह रहिवासी कृष्ण कुमार सिन्हा की पुत्री नीलम की शादी 4 दिसंबर को गांधी नगर, धनबाद के बलभद्र सहाय के सुपुत्र कृष्णमोहन के साथ संपन्न होने वाली है।

जानकारी के अनुसार नीलम के विवाह के अवसर पर कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट की ओर से आर्थिक एवं सामग्री सहयोग प्रदान किया गया। ट्रस्ट ने सामूहिक सहयोग से एकत्रित राशि के रूप में ₹20,001/- का चेक सौंपा तथा वधु के लिए साड़ी, श्रृंगार सामग्री, पेंट-शर्ट का कपड़ा आदि प्रदान किए।
इस अवसर पर ट्रस्ट सदस्यों ने कहा कि बूंद-बूंद से तालाब भरता है। इसी भावना के साथ सभी समूहों, सदस्य ग्रुप, सामान्य ग्रुप व विवाह ग्रुप ने इस नेक कार्य को लेकर योगदान दिया है।

उल्लेखनीय है कि नीलम की बड़ी बहन की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी, उक्त अवसर पर ट्रस्ट ने यथा संभव सहयोग किया था। कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट वर्ष 2019 से अब तक छह शादियों में सहयोग कर चुका है और प्रतिवर्ष जरूरतमंद व मेधावी बच्चों (एलकेजी से कक्षा 10 तक) को छात्रवृत्ति भी प्रदान करता रहा है। ट्रस्ट ने उक्त सहयोग और आशीर्वाद देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *