ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकारी युवा अध्यक्ष तथा प्रदेश सचिव 22 जून को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पहुंचे। यहां उपरोक्त द्वारा शोक संतप्त परिवार से भेंट कर ढाँढस बंधाया गया।
जानकारी के अनुसार कायस्थ महासभा प्रदेश अध्यक्ष सी बी सहाय, महामंत्री सुशील लाल, कार्यकारी युवा अध्यक्ष राजेश सिन्हा एवं प्रदेश सचिव विनय कुमार सिन्हा तेनुघाट पहुंचकर शोकाकुल परिवार तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, समाजसेवी मुन्ना श्रीवास्तव व् अधिवक्ता बीरेंद्र कुमार सिन्हा से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि, मुखिया नीलम श्रीवास्तव व् उनके पति समाजसेवी मुन्ना श्रीवास्तव की पुत्री का निधन बीते दिन हो गया था, जबकि बीरेंद्र कुमार सिन्हा की पत्नी का निधन भी बीते दिनों हो गया है। शोकाकुल परिवार के को ढाढस दी और पूरे प्रदेश की ओर से हर संभव मदद करने की बात कही।
मौके पर कायस्थ महासभा प्रदेश अध्यक्ष सहाय ने कहा कि इस तरह की घटना से वे काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर व् नियति के आगे किसी का नहीं चलता है। कहा कि हर समय पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा। संगठन हर सुख और दुःख की घड़ी में सभी के साथ खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार सिन्हा, बोकारो जिला संरक्षक विजय कुमार बबन, अध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा, सचिव सुभाष कटरियार, कोषाध्यक्ष स्वरूप सहाय, संजय कुमार अंबष्ट, रतन कुमार सिन्हा, आनन्द कुमार श्रीवास्तव, विजय अंबष्ट, गोपालजी विश्वनाथन आदि उपस्थित थे। उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply