प्रहरी संवाददाता/अंगवाली (बोकारो)। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक जून को कौटिल्य महापरिवार बेरमो द्वारा ‘विश्व ब्राह्मण दिवस’ बड़ी सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर उन ब्राह्मण वीर शहीदों को भी याद किया गया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का न्योछावर कर दिया था।
मौके पर कौटिल्य महापरिवार के संस्थापक अनिल चंद्र झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आज के दिन (1जून को) विश्व ब्राह्मण दिवस पूरे विश्व में दीपक जलाकर मनाया जाता है।महापरिवार के बेरमो अध्यक्ष अजय कुमार झा (Bermo Director Ajay Kumar jha) ने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी की त्रासदी से हमें सीख लेने की जरूरत है। समाज के हर वर्ग के लोगों को एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया जाना चाहिये। ऐसा नही करने से पूरे मानव समाज का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। रितेश तिवारी ने कहा कि यह अति संयोग की बात है कि आज के दिन ही आचार्य चाणक्य (कौटिल्य) का भी जन्म हुआ था।
इस अवसर पर विश्व शांति के लिए शांति-मंत्र का पाठ भी किया गया। मौके पर पंडित राजेंद्र पांडेय, नीरज पांडेय, तरुण चक्रवर्ती, बसंत पाठक, गोपाल पांडेय, शंभू दुबे आदि कौटिल्य परिवार के गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply