वर्तमान सांसद का रहा पांच साल दर्शन दुर्लभ-रामकिंकर
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कौटिल्य महापरिवार बेरमो की एक बैठक एक अप्रैल को बोकारो जिला के हद में करगली बाजार स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता राम नरेश द्विवेदी ने की।
बैठक में पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय को लोकसभा सीट से टिकट नही मिलने से कौटिल्य महापरिवार मे आक्रोश दिखा। यहां मजदूर नेता देवतानंद दूबे, रामनरेश द्विवेदी, रामकिंकर पांडेय, अजय झा, बबन चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा नेतृत्व गिरिडीह से रवींद्र कुमार पांडेय, घनबाद से पीएन सिंह और चतरा से सुनील कुमार सिंह का टिकट काटकर स्वर्ण जातियों के साथ भेदभाव किया है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब यहां के मतदाता देगे।
वक्ताओं द्वारा कहा गया कि गिरिडीह से रवींद्र कुमार पांडेय का टिकट काटकर आजसू, घनबाद से पीएन सिंह का टिकट काटकर ढुल्लू महतो और चतरा से सुनील कुमार सिंह का टिकट काटकर कालीचरण सिंह और हजारीबाग से जयंत सिंहा का टिकट काटकर मनीष जयसवाल को दे दिया गया है।
कहा गया कि पांच बार के सांसद रवींद्र पांडेय को टिकट नही मिलने ने कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। फैसले से पूर्व उनसे राय भी नहीं ली गई। 30 वर्षों से वे पार्टी की सेवा करते रहे हैं। कोरोना काल में लाखो क्षेत्र के रहिवासियों को उनके द्वारा राशन सामग्री वितरण और जरूरतमंदों को सहायता दिया गया।
बैठक में रामकिंकर पांडेय ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा से अब तक केवल रवींद्र पांडेय ने पांच बार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया है, जबकि कोई अन्य लगातार नहीं जीत पाया। वर्तमान सांसद ने पांच साल में कोयला उत्पादन में उगाही के अलावा कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया।
क्षेत्र की जनता की शिकायत है कि उनका दर्शन भी दुर्लभ था।
इस अवसर पर कौटिल्य महापरिवार के सभी सम्मानित सदस्य ने रविंद्र कुमार पांडेय को टिकट नहीं मिलने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिसमें कौटिल्य परिवार के अध्यक्ष रामनरेश द्विवेदी, संगठन सचिव देवतानंद दुबे, आदि।
रामकिंकर पांडेय, सदस्य अजय कुमार झा, बसंत पाठक, बृज बिहारी पांडेय, सचिव व्यवस्थापक झब्बू तिवारी, प्रखंड सचिव संजीव तिवारी, सचिव रितेश तिवारी, बब्बन चौबे, अवतार तिवारी, राजकुमार ठाकुर, शंभू दुबे, हिमाचल मिश्रा, मनोज मुंडा, तरुण चक्रवर्ती, अजय चक्रवर्ती, दिनेश झा, जयप्रकाश दुबे एवं अन्य दर्जनों गणमान्य शामिल थे।
![]()













Leave a Reply