Advertisement

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर कथारा चार नंबर में पंडाल पूजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 22 सितंबर से होने वाले शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर अभी से ही पुरे बोकारो जिले में तैयारी शुरु कर दी गयी है। इसे लेकर जगह-जगह पूजा पंडालो की भव्यता, प्रतिमा निर्माण तथा चंदा वसूली को लेकर पूजा समिति रेस हो गयी है।

इसी क्रम में जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के विभिन्न पूजा स्थलों पर माँ देवी दुर्गा की प्रतिमा निर्माण तथा पंडाल बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। वहीं कथारा चार नंबर स्थित मंदिर प्रांगण के समीप शारदीय नवरात्र को लेकर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य शुरू कर दी गई। इससे पूर्व एक सितंबर को कथारा चार नंबर मंदिर के मुख्य पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय द्वारा विधिवत बाँस की बंबू लगाकर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के श्रमिक नेता सह कथारा चार नंबर मंदिर समिति एवं दुर्गा पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा यहां धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि आसपास के माँ के भक्त जनों की अटूट आस्था व् विश्वास से पहले से और बेहतर ढंग से पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर समिति की लगातार बैठके की जा रही है।

पंडाल पूजन के अवसर पर समिति सचिव अजय कुमार सिंह के अलावा सी एस प्रसाद, राजू अग्रवाल, सुजीत मिश्रा, राजेन्द्र यादव, रामकुमार यादव, इंद्रजीत कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव, राजू वर्मा, अरुण सिंह, बल्लू मिश्रा, रवि सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *