प्रहरी संवाददाता/बोकारो। गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो जिला के हद में कथारा ओपी पुलिस द्वारा 20 फरवरी की अगले सुबह वाशिंग प्लांट आसनपानी के समीप से बड़े पैमाने पर अवैध शराब लदा एक पिकअप वैन बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गये पिकअप वैन को पकड़कर ओपी परिसर में रखा है। जिसे लेकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
इस बाबत ओपी प्रभारी का कहना है कि इस संबंध प्रेस ब्रीफिंग 21 फरवरी को बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के द्वारा किया जाएगा। ओपी पुलिस ने जब्त अवैध शराब की मात्रा बताने से इंकार कर रही है।
सूत्र बताते हैं कि जप्त शराब के साथ शराब बनाने की सामग्री सहित स्टीकर आदि बरामद किया गया है, वहीं सूत्रों का कहना है कि उक्त अवैध शराब जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के एक अवैध शराब कारोबारी के यहां से लाया जा रहा था, जिसे होली के अवसर पर कथारा तथा उसके आसपास खपाया जाना था। चर्चा यह भी है कि पकड़े गये अवैध शराब को छोड़ने को लेकर अवैध धंधेबाज स्थानीय पुलिस से संपर्क करने में लगी है। इसके लिए अच्छी खासी रकम की पेशकश भी की जा रही है।
![]()













Leave a Reply