Advertisement

कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों ने जीएम से की भेंट

एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक तथा पूजा कमेटी के संरक्षक एमके पंजाबी से मुलाकात कर पूजा के सफल संचालन हेतु समस्याओं के निराकरण के लिए पहल करने की मांग की।
उक्त जानकारी पूजा कमिटी के सचिव सह श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने 16 अक्टूबर को दी। उन्होंने कहा कि जीएम पंजाबी से भेंट में पूजा के दौरान समस्याओं को बताया गया। जिसमें मुख्य रुप से सड़क किनारे गंदगी तथा छाई सफाई कराने, कथारा मेन रोड तथा कॉलोनी रोड में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने, कॉलोनी में बने डस्टबिन याड की सफाई करने की मांग करते हुए पूजा में सहयोग का आग्रह किया। महाप्रबंधक ने कहा कि पूजा कमेटी के पदाधिकारियों को हर संभव सहयोग के साथ प्रबंधन अपने कर्तव्य का निर्वाह करेगा। साथ ही पूजा के पहले निरीक्षण करवा कर उचित पहल कर समस्याओं के निराकरण की व्यवस्था की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूजा कमेटी के सचिव अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष खदेरन सिंह, देवेंद्र यादव, सहायक सचिव एम एन सिंह कमल कांत सिंह, कोषाध्यक्ष सीएस प्रसाद, विजय नायक आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *