Advertisement

कथारा जीएम डीके गुप्ता का स्थानांतरण, संजय कुमार बने महाप्रबंधक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सीसीएल मुख्यालय द्वारा बोकारो जिला के हद में कथारा महाप्रबंधक डीके गुप्ता का स्थानांतरण कर दिया गया हैं। उनके स्थान पर कथारा क्षेत्र का महाप्रबंधक संजय कुमार को बनाया गया है।

सीसीएल मुख्यालय रांची द्वारा 11 जून को जारी कार्यालय आदेश क्रमांक-1527905/GM(P-EE)/CCL/min/Trans/24/2690-710 द्वारा पिपरवार क्षेत्र के जीएम ऑपरेशन रंजय सिन्हा को ढोरी क्षेत्र का जीएम तथा सीसीएल मुख्यालय क्वालिटी मैंनेजमेंट के महाप्रबंधक संजय कुमार को कथारा क्षेत्र का महाप्रबंधक बनाया गया हैं। जबकि कथारा जीएम डीके गुप्ता का स्थानांतरण मुख्यालय जीएम क्वालिटी मैंनेजमेंट विभाग में कर दिया गया है।

सीसीएल मुख्यालय रांची के प्रबंधक कार्मिक-ईई अविराज शेखर द्वारा प्रेषित कार्यालय आदेश के अनुसार स्थानांतरित महाप्रबंधको को जारी पत्र के 15 दिन के भीतर नये पद पर योगदान देना है। साथ हीं इसकी सूचना क्रम संख्या एक एवं दो को सीसीएल के निदेशक तकनीकी योजना एवं परियोजना तथा क्रम संख्या तीन को निदेशक तकनीकी ऑपरेशन को देना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *