Advertisement

कस्तूरी चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदो के बीच बांटे कंबल

फिरोज आलम/जोनामोड़ (बोकारो)। कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बीते दिनों बिहार की राजधानी पटना के गाँधी मैदान के समीप जरूरतमंद असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट की संस्थापिका मौसम शर्मा ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए हमारे ट्रस्ट की तरफ़ से जरुरतमंद रहिवासियों को हर साल की तरह इस साल भी कंबल वितरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मानव सेवा कार्य में ट्रस्ट की सदस्या संगीता, सोनल, शोभना, प्रियंका, हेमा, सुश्मिता और वर्षा ने बढ़ – चढ़कर हिसा लिया और अपना सराहनीय योगदान दिया। यहां मौसम शर्मा ने आमजन से भी इस ठंड में जरूरतमंद गरीबों की मदद करने की अपील की।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *