Advertisement

कसमार के मार्गदर्शक स्व. सुधीर चंद्र राय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर रहिवासी व् प्रखंड क्षेत्र के रहिवासियों के सच्चे मार्गदर्शक और अभिभावक स्वर्गीय सुधीर चंद्र राय का 20 दिसंबर की सुबह निधन हो गया।

उनके आकस्मिक निधन की दुखद सूचना से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। उनके निधन को क्षेत्र ने एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा है।दिवंगत राय सरल स्वभाव, मजबूत विचारधारा और सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व के धनी थे। समाजसेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं जनजीवन के हर क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय रहा है, जिसे कसमार प्रखंड कभी भुला नहीं पाएगा।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन सहित कई शीर्ष नेताओं से उनका आत्मीय जुड़ाव और आम जनों के बीच उनकी सम्मानित पहचान उनकी व्यापक सामाजिक स्वीकार्यता को दर्शाती है।उनके निधन पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुए पुर्व विधायक ने कहा कि स्व. सुधीर चंद्र राय का जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि एक पूरे युग का अंत है।

वे कसमार के रहिवासियों के स्नेहिल संरक्षक, मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे। उनके विचार और समाज के प्रति समर्पण हमेशा हमें दिशा देते रहेंगे। डॉ महतो ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार और समस्त क्षेत्रवासियों को इस गहरे दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *