Advertisement

कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने खुद चलाया सफाई अभियान

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने 7 नवंबर को थाना परिसर में सफाई अभियान चलाकर एक मिसाल पेश की। थाना प्रभारी के सराहनीय पहल की क्षेत्र में चर्चा है।

ज्ञात हो कि कसमार थाना परिसर में लंबे समय से झाड़ियां और ऊंची घास उग आई थी, जिससे वातावरण अस्त-व्यस्त नजर आ रहा था। इसे देखते हुए थाना प्रभारी ने स्वयं ग्रास-कटर मशीन उठाई और घंटों तक मेहनत कर पूरे परिसर की सफाई की। इस दौरान थाना स्टाफ ने भी उनका सहयोग किया।

सफाई अभियान के तहत थाना परिसर से झाड़ियां काटी गई। कचरा हटाया गया और पूरे परिसर को स्वच्छ व आकर्षक रूप दिया गया। थाना प्रभारी महतो ने कहा कि स्वच्छता न केवल वातावरण को सुंदर बनाती है, बल्कि यह अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी जगाती है। स्थानीय रहिवासियों ने थाना प्रभारी भजनलाल महतो की इस पहल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि ऐसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *