कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो को केंद्रीय गृह मंत्रालय का सुरक्षा सेवा पदक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार के थाना प्रभारी भजनलाल महतो को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें जिले में घटित कई संगीन अपराधों की सफलतापूर्वक जांच और बीते 12 जनवरी को हुए पिंटू नायक हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।

इस उपलब्धि पर बीते 14 जून को बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में थाना प्रभारी महतो को पदक प्रदान किया। समारोह में जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे। केंद्र सरकार द्वारा सम्मान मिलने के संबंध में थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने कहा कि यह पदक उनके लिए गर्व का विषय है।

साथ ही इससे उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। थाना पतभारी महतो की कार्यशैली में कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय व्यवहार की झलक भी देखने को मिलती है।

उनकी मधुर वाणी और संवाद कौशल ने कई बार अपराधियों को आत्मसमर्पण करने को प्रेरित किया है।स्थानीय रहिवासियों और अमन पसंद जनप्रतिनिधियों ने भी इस सम्मान पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि महतो जैसे अधिकारी क्षेत्र में कानून का शासन स्थापित करने में सहायक होते हैं।

 

 30 total views,  30 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *