Advertisement

कसमार हाई स्कूल मैट्रिक बैच वर्ष 2000 का मिलन समारोह आज

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। वर्ष 2000 में बोकारो जिला के हद में कसमार हाई स्कूल से मैट्रिक पासआउट छात्रों का मिलन समारोह सह वनभोज 8 फरवरी को कसमार प्रखंड के मंजूरा पंचायत के आईटीआई कॉलेज लहेरियाटांड़ में में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की पूरी तैयारी कर ली गई है।

जानकारी देते स्थानीय कलमधर निर्मल महाराज ने 7 फरवरी को बताया कि इस मिलन समारोह में बचपन के मित्रो से मिलना ओर आपस में मनोरंजन कर पुरानी दोस्ती को यादगार बनाया जाएगा। कहा कि इस मिलन समारोह में वर्ष 2000 मैट्रिक बैच के करीब सभी बचपन के यारों का मिलन होगा। सभी 25 वर्षों बाद आपस में मिलेंगे और पुरानी यादों को ताजा कर आपस में मनोरंजन करेंगे।

समारोह का नेतृत्व कर रहे कपिल मुंडा, अजीत कुमार, विक्रांत कुमार, शेर आलम का कहना है कि हम सब बचपन के दोस्तों के साथ 25 वर्षों बाद एक मंच में मिलेंगे। इन 25 वर्षों में कई दोस्त अपने नौकरी, व्यवसाय के लिए अन्य शहरों में रहते है जो इस मिलन समारोह में अपना बहुमूल्य समय निकालकर आयेंगे और बचपन के यादों को चार चांद लगाएंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *