एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पति की असामयिक निधन के बाद से अधूरी जिंदगी जी रहे बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के पिपराडीह की वृद्ध महिला शीला ने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाई। उसने अपने मेहनत की बदौलत अपने तीन बच्चियों को बेहतर शिक्षा दी है।
उसे उसके कर्मों से प्रभावित होकर 28 सितंबर को सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग गोविंदपुर फेस टू परियोजना परिवार द्वारा अंग वस्त्र देकर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी द्वारा वृद्ध महिला को दिया गया।
जानकारी देते हुए स्वांग-गोबिंदपुर के परियोजना पदाधिकारी ए. के. तिवारी ने बताया कि लगभग कई वर्षों से उक्त महिला कष्ट भरी जिंदगी जीने के बावजूद सीसीएल कर्मी तथा अन्य कई घरों में झाड़ू, पोछा, बर्तन धोकर अपनी जीविकोपर्जन करती रही है। साथ-साथ अपने तीन बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में सफल रही है। जिसमें एक पुत्री को नर्सिंग तथा दो पुत्री को बीएड तक की शिक्षा पूर्ण करा चुकी है। बताया कि वह स्वयं भी इंटरमीडिएट पास है। महिला को उसके कर्मों के बदौलत ही उसे परियोजना परिवार प्रभावित होकर स्वांग स्थित जीरो पॉइंट पर आज सम्मानित किया है। सम्मान स्वरूप उसे मिष्ठान, साड़ी कपड़े व् अधिकारियों की मदद से प्राप्त राशि दिया गया है।
परियोजना पदाधिकारी तिवारी के अनुसार शीला के कर्मों तथा कार्यों से अन्य को भी प्रेरणा लेकर समाज मे मिसाल पेश करने की जरूरत है। मौके पर श्रमिक नेता अंजनी त्रिपाठी, स्वांग के कोलियरी प्रबंधक मनोज कुमार, गोबिंदपुर के प्रबंधक प्रीत रंजन, परियोजना प्रबंधक उत्खनन आर के कालो, परियोजना प्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक कन्हैया कुमार, प्रबंधक गौरव कुमार, आकाश कुमार, सूर्यदेव प्रताप सिंह, विवेकानंद शर्मा, कालीचरण साहू के साथ-साथ महिला कर्मी सीमा देवी व् परियोजना के दर्जनों सीसीएल कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply