Advertisement

महिलाओं व् युवतियों द्वारा तेनुघाट में धूम धाम से मनाई गई करमा पूजा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पुरे झारखंड में करमा पूजा की धूम के बीच बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में भी करमा पूजा धूमधाम के साथ मनायी गयी।

जानकारी के अनुसार 4 सितंबर को तेनुघाट पंचायत के एफ टाइप चौक, पुलिस लाइन सहित घरवाटांड़, अलगड्डा, चांपी व अन्य जगहों पर धूमधाम से प्राकृति का पर्व करमा मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय महिलाएं व् बच्चियां करम डाली सजाकर उसके चारो तरफ नृत्य गीत के साथ अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की।

ज्ञात हो कि, झारखंड में करमा पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व में युवती अपने भाई की दीर्घायु, कुशल, सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती है। करम वृक्ष की डाली की पूजा करती है। मान्यता है कि करम वृक्ष की डाली की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से भाई बन्धु और क्षेत्र में खुशहाली आती है। साथ हीं सालों भर प्राकृतिक आपदा से बचे रहते है। इसको मानने के सात और नौ दिन पूर्व से जावा जगाते हैं।

जावा में सात प्रकार का अनाज के बीज बोया जाता है और सुबह शाम उसे साफ जगहों पर रख कर गीत गाते और सभी युवती, महिला झूमते है। जैसे जैसे बीज बड़ा होता है करम पूजा के बाद कान बीज लगा लंबी आयु की दुआ मांगते है। इसके बाद करम डाली को नदी या तालाब में प्रवाहित किया जाता है।

इस पर्व के बारे में स्थानीय रहिवासी बालेश्वर ठाकुर ने बताया कि बहुत पुरानी मान्यता है कि करमा और धरमा दोनों भाई थे। उनकी कथा सुन कर पूजा का समापन होता है। उक्त पूजा के बारे में अन्य बहुत सी जानकारी दिया और बताया गया। इस मौके पर उपरोक्त क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य और सैकड़ों महिला, युवतियों ने पूजा अर्चना में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *