ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नौ दिवसीय करमा पर्व का 15 सितंबर को करमा डाला और काशी पूजन के बाद विसर्जन के साथ समापन हो गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एफ टाइप चौक तथा आस पास के इलाके घरवाटांड़, उलगड्डा, चांपी, अंबाटोला सहित पूरे क्षेत्र में धूम धाम से करमा पर्व मनाया गया।
यह पर्व झारखंड के प्रकृति और संस्कृति को दर्शाता है। इस पर्व पर समस्त झारखंड वासियों को नाज है। इस पर्व में सभी बहने अपने भाई की लंबी आयु (दीर्घायु) के लिए करम बाबा से पुजा अर्चना और प्रार्थना करती है।
लगातार बारिश होने के बाद भी करमा पर्व में हर्षों उल्लास में कमी नहीं दिखाई दी। सभी माताएं, बहनें, बेटियां मांदर के थाप और डीजे में झूम कर पर्व का लुत्फ उठाई। नौ दिन से जावा को सुबह, दोपहर और शाम को गीत गा गा कर जगा कर रखी और पूजा अर्चना की। इस पर्व में सभी करमवर्ती बहने कोई नौ दिन तो कोई सात दिन की जावा उठाती है।
![]()













Leave a Reply