करम वृक्ष के चारो तरफ जमकर थिड़के युवक युवतियां
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड के सबसे प्रचलित भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक करम पर्व का आयोजन 5 सितंबर की संध्या बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित डिग्री कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया।
यहां सैकड़ो ग्रामीण युवक एवं युवतियां करम वृक्ष के चारो तरफ लोक गीतों की धुनो पर जमकर थिड़के।जावा करम पर्व आयोजन समिति गोबिंदपुर के बैनर तले आयोजित प्रकृति का पर्व कर्मा को लेकर यहां ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।
व आसपास के दर्जनों गांव से आये खासतौर से रंग बिरंगे झारखंडी परिधान में सैकड़ो युवक युवतियां झुमड़ गीतों पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न टीमों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिलचिलाती धूप के बावजूद आयोजको का उत्साह देखने लायक था।
इस मौके पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी, जिप सदस्या शहजादी बानो, एटक नेता लखनलाल महतो, भाकपा नेता गणेश प्रसाद महतो, गोबिंदपुर मुखिया बी एन महतो, पंसस अनीता देवी, डुमरी विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर निदेशक ए के तिवारी के अलावा समाजसेवी मंजूर अंसारी, खिरोधर महतो, जीवन राम आदि उपस्थित थे।
जबकि कर्मा महोत्सव को सफल बनाने में समिति के डॉ दशरथ महतो, योगेंद्र कुमार रंजन, योद्धा महतो, राजाराम महतो, सुनील कुमार महतो, नागेश्वर महतो, भोला कुमार महतो, भानु प्रताप चौधरी, रितलाल महतो, रीता देवी, गीता देवी, रेशमा भारती, लीलावती देवी, जया लक्ष्मी, गंगिया देवी, सावित्री देवी, धनेश्वरी देवी आदि की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर उत्कृष्ट कार्यक्रम व् नृत्य प्रस्तुत करनेवाले टीम को पुरस्कृत किया गया।
कर्मा पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश कुमार चौहान के निर्देश पर थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रेम रंजन झा सदल बल मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply