Advertisement

उत्कल कराटे स्कूल द्वारा बोकारो थर्मल क्लब में कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कल कराटे स्कूल झारखंड शाखा द्वारा 8 मार्च को बोकारो थर्मल क्लब में महिलाओं व युवतियों के लिए कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कीया गया।

आयोजित कराटे प्रशिक्षण शिविर में बोकारो जिला के हद में गोमिया, पेटरवार, कसमार आदि प्रखंड क्षेत्रों से आयी महिला एवं बालिकाओं ने भाग लिया। शिविर में महिलाओं को कराटे का प्रशिक्षण दे रही प्रशिक्षक पायल कुमारी ने बताया कि कराटे का प्रशिक्षण महिलाओं के लिए वरदान है। कहा कि आत्म रक्षा के लिए सभी को कराटे सीखना चाहिए। कराटे के क्षेत्र में अपना नाम रोशन भी कर सकती है।

प्रशिक्षण के क्रम में उत्कल कराटे स्कूल के मुख्य प्रशिक्षक सेंसई महादेव गोप ने प्रशिक्षण में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को कराटे जरूर सीखने को कहा। साथ हीं कहा कि कराटे आत्म रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिविर में मुख्य रूप से पूजा परमाणिक, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, जयाश्री सेन, डोली कुमारी, विक्रम कुमार, राजेश रविदास आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *