Advertisement

बॉलिवुड में होगी ‘बाहुबली’ प्रभास की एंट्री

भारतीय सिनेमा की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाने वाले अभिनेता प्रभाष की जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री हो सकती है। खबरों की माने तो बॉलिवुड के निर्माता-निर्देशक करन जौहर प्रभाष को हिंदी फिल्मों में एक एक्शन हीरो के रूप में लांच करने की तैयारी में जुटे हैं।

खबर है की भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ के हीरो प्रभाष के लिए तय की जा रही हिंदी फिल्म का डायरेक्शन भी बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली ही करेंगे। हालांकि प्रभाष को ‘बाहुबली’ के रिलीज के बाद से ही बॉलिवुड से कई ऑफर मिलते रहे हैं। प्रभास ने अब तक मिले ऑफर पर ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया।

अब जब ‘बाहुबली 2’ रिलीज के लिए तैयार है ऐसे में प्रभाष ने दूसरी फिल्मों की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। करन जौहर की फिल्म में प्रभाष को एक्शन, स्टंट और रोमांस करते हुए दिखाए जाने की प्लानिंग कर ली गई है। ‘बाहुबली’ के सह निर्माता करन जौहर राजामौली को लगातार प्रोत्साहित करते रहे हैं कि वह एक हिंदी फिल्म बनाएं। राजामौली ने अब जाकर करन जौहर के प्रोजेक्ट को अपनी सहमति दे दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *