Advertisement

ईमानदार और बेबाक़ नेता थे कपिल देव सिंह उर्फ गांधी-गिरजा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बेरमो प्रखंड पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष दिवंगत कपिलदेव सिंह उर्फ गांधी को फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित भाजपा कार्यालय में 19 अप्रैल को कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष सह बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने उनके निधन पर शोक जताते कहा कि उनके निधन से मैं काफी दुखी हूँ। उन्होंने कहा कि गांधी ईमानदार और बेबाक़ नेता थे। उन्होंने बेरमो में पार्टी और जनता की कई दशकों तक नि:स्वार्थ सेवा की है। उन्होंने कहा कि दिवंगत गांधी के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ राम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय सिंह व देवीदास, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, समाजसेवी डॉक्टर उषा सिंह सहित श्रीकांत सिंह यादव, शनि सिंह, नवल किशोर सिंह, सुरेंद्र स्वर्णकार, कृष्ण कुमार, धनेश्वर महतो, सूरज महतो, रमेश स्वर्णकार, पार्षद दिनेश रवि, मनोज कुमार, गणेश सिंह आदि ने दिवंगत गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *