विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। गोमिया प्रखंड के हद होसिर स्थित केएनएम मेमोरियल अस्पताल में 29 अगस्त को धूमधाम से कन्या सम्मान महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव के अतिथि के रूप में गोमिया बीडीओ एवं सीओ उपस्थित थे।
केएनएम मेमोरियल अस्पताल होसिर में आयोजित कन्या सम्मान महोत्सव में बतौर अतिथि गोमिया के अंचल अधिकारी आफताब आलम एवं बीडीओ महादेव कुमार महतो शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अनंत कुमार ने किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधक द्वारा अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी आफताब आलम ने संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों का जन्म अब उदासीनता का कारण नहीं, बल्कि सौभाग्य की बात है। अब बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा एवं शादी तक राज्य सरकार द्वारा कई अहम योजनाएं चलायी जा रही है, जिससे बेटियों का उच्च शिक्षा एवं बेहतरीन भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने कहा कि आज केएनएम मेमोरियल अस्पताल द्वारा कन्या सम्मान महोत्सव का बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से बेटियों के प्रति हर माता पिता का सकारात्मक एवं हौंसला को बुलंद करता है।
बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि बेटियां आज के समय में किसी से कम नहीं है। बेटियां साइकिल से लेकर जहाज तक उड़ा रही हैं। सैन्य क्षेत्र में भी अपना पराक्रम दिख रही है। इसलिए आज बेटियां हमारे लिए अभिमान है।
कार्यक्रम के दौरान नवजात बेटियों के माता को अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर हाजी हारून अंसारी, डॉ आरके रजवार, डॉ जावेद आलम, डॉ अहमद अली, मो. निजाम सहित काफी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply