Advertisement

यूट्यूब पर कमरिया कमजोर बा आज होगी रिलीज

बांग्ला के बाद भोजपुरी में म्यूजिक वीडियो से बाजन यादव की नई शुरुआत

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बाजन यादव और इशिता दास की जोड़ी बहुत जल्द भोजपुरी म्यूजिक वीडियो कमरिया कमजोर बा में दिखेगी।मनोरंजन से भरपूर इस म्यूजिक वीडियो में बाजन यादव और इशिता दास के बीच की मस्ती एवं रोमांस दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

कमरिया कमजोर बा का ऑडियो और वीडियो दर्शकों की पसंद के अनुसार बनी है, जो आज के समय को देखते हुए बनाई गई हैं।अक्स रिकॉर्डिंग स्टूडियो पटना में धनंजय शिवाय और सविता यादव की आवाज में ऑडियो को तैयार किया गया है। जबकि, सिनेमेटोग्राफर एंड कोरियोग्राफर प्रशांता रॉय माइकल की कोरियोग्राफी में म्यूजिक वीडियो को फिल्माया गया हैं। बाजन यादव ने अभिनय के इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण और निर्देशन भी किया हैं।आशीष राज गुप्ता ने गीत लेखन व संगीत चौहान मनीष ने दिया है। डीओपी अलीप भद्रा एवं मेक अप आर्टिस्ट अलकनंदा डे हैं। म्यूजिक वीडियो साजन बाजन म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर एक फरवरी को रिलीज की जायेगी।

मॉडल एक्ट्रेस इशिता दास बॉलीवुड और टॉलीवुड में काम करती हैं। जबकि, प्रशांता रॉय माइकल भी बॉलीवुड और टॉलीवुड में कोरियोग्राफी करते हैं। बाजन यादव नालहाटी बीरभूम के रहने वाले हैं और इस म्यूजिक वीडियो से बतौर अभिनेता भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। बाजन यादव बांग्ला म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं।भोजपुरी म्यूजिक वीडियो के बाद फिल्मों में भी काम करेंगे और भोजपुरी के बाद बॉलीवुड में भी अभिनय की इच्छा हैं।
उन्होंने दर्शकों से अपील किया कि जिस प्रकार बांग्ला म्यूजिक वीडियो को प्यार आशीर्वाद मिला हैं।उम्मीद हैं भोजपुरी में भी दर्शक पसंद करेंगे और बॉलीवुड तक के सपने को पूरा करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *