कलश यात्रा में क्षेत्र के 5000 श्रद्धालु हुए शामिल
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर में मां दुर्गा एवं महाकाली प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीश्री सात दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ को लेकर 16 फरवरी को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लगभग 5000 श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ निकाली गई, जो जयकारा लगाते फुसरो बाजार मार्ग से हिंदुस्तान पुल स्थित दामोदर नदी तट पर पहुंची। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर कलश में जल उठाकर श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। यहां वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ कलश स्थापित किया गया।
शोभा यात्रा में क्षेत्र के हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हजारो की संख्या मे युवतियां व महिला श्रद्धालुओं ने सर पर कलश लेकर जय मां भवानी की जयकारे लगाते शोभायात्रा में चल रहे थे। इस दौरान देवी देवताओ की भव्य झांकी निकाली गई।
इस अवसर पर यज्ञ सम्राट जगदीश दास उर्फ मारुति बाबा ने कहा कि यह मेरा 145वां शतचण्डी महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है। दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए जिस यज्ञ विधि को पूर्ण किया जाता है उसे शतचण्डी महायज्ञ कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि सतचंडी यज्ञ को सनातन धर्म में बेहद शक्तिशाली वर्णित किया गया है। इस यज्ञ से बिगड़े हुए ग्रहों की स्थिति को सही किया जा सकता है। सौभाग्य इस विधि के बाद आपका साथ देने लगता है। इस यज्ञ के बाद मनुष्य खुद को आनंदित वातावरण में महसूस करता है।
मारुती बाबा ने कहा कि वेदों में इसकी महिमा के बारे में यहां तक कहा गया है कि सतचंडी यज्ञ के बाद आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान साध्वी रामा किशोरी के द्वारा संध्या में प्रवचन दी जाएगी। कहा कि यज्ञ में मथुरा वृन्दावन से सुविख्यात स्वामी रितेश्वर जी महाराज पहुंच रहे है।
ज्ञात हो कि उक्त यज्ञ के मुख्य यजमान बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, उनकी धर्मपत्नी अनुपमा सिंह, माता रानी सिंह, बहन सीमा सिंह हैं। विधायक के अनुपस्थिति मे उनके प्रतिनिधि उत्तम सिंह, उनकी धर्मपत्नी खुशबू सिंह कलश यात्रा में मुख्य यजमान बने।
जानकारी के अनुसार कलश यात्रा व् कलश स्थापन में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी और अनपती देवी सरस्वती विद्या मंदिर फुसरो के बहनो ने भी भाग लिया। शुरुआत भव्य कलश यात्र के साथ हुई। पुराना बीडीओ ऑफिस में कृष्ण कुमार और मनोज कुमार सिंह, फुसरो में वैभव चौरसिया और भोला सोनी सहित अन्य गणमान्य जनों के द्वारा जगह-जगह कलश यात्रा मे शामिल श्रद्धालु का स्वागत किया गया।
मौके पर सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल, एसओपी प्रतुल कुमार, पीओ कुमार राकेश सत्यार्थी, रंजीत कुमार व शैलेश कुमार, एसओसी उज्जवल कुमार, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एरिया सिक्योरिटी आफिसर सीताराम यूईके सहित वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता गिरिजा शंकर पांडेय, छेदी नोनिया, आर. उनेश, अरूण सिंह, हरेंद्र सिंह, गणेश मल्लाह, आदि।
राजन साव, राकेश सिंह, योगेश तिवारी, राजेश्वर सिंह, कृष्ण कुमार चांडक, जवाहरलाल यादव, नीलकंठ रविदास, विजय सिंह, पिंटू सिंह, दिनेश, सिंह, परवेज अख्तर, संतन सिंह, अमरजीत सिंह, निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह और श्रीकांत मिश्रा, चिकू सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
191 total views, 1 views today