Advertisement

सबलपुर में श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के गंगा और गंडक नदियों के संगम पर बसे सबलपुर की धरती पर श्रीमद्भागवत कथा को लेकर 2 जनवरी को कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान गंगा मैया, जय श्रीराम एवं हरहर महादेव से सम्पूर्ण दियारा क्षेत्र गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार 2 से 8 जनवरी तक श्रीमद्भागवत कथा
चलेगा। इस सम्बन्ध में श्रीधाम वृन्दावन से पहुंचे कथावाचक आचार्य अभिषेक जी महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा
के श्रवण से सभी कष्टों का निवारण होता है। मानव जीवन को पापों से मुक्ति मिलती है। परिवार, समाज और देश में सुख और शांति की अभिवृद्धि होती है।

इस अवसर पर पंकज शर्मा, श्रीकांत, अमान मिश्रा, मिथिलेश दुबे आदि की उपस्थिति रही। उपरोक्त भागवत भक्तों ने कहा कि बृन्दावन से गंगा और गंडक नदियों की संगम भूमि सबलपुर में आकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई है। उन्हें विश्वास है कि श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ की सफलता के लिए सभी श्रद्धालु प्रयत्नशील हैं।समस्त ग्रामवासी तन, मन, धन से संकल्पित होकर लगे हुये हैं।

श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी रमेश कुमार यादव ने किया। यज्ञ के व्यवस्थापक हिरा प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, अमरेश कुमार, लालबाबु पटेल, आजादी कुमार, राम बिनोद राय आदि श्रद्धालुओं की बढ़ -चढ़ कर सहभागिता रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *