Advertisement

दुर्गा पूजा को लेकर घरवाटांड़ पंचायत में निकाली गई कलश यात्रा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट से सटे घरवाटांड़ पंचायत में चैती दुर्गा पूजा को लेकर 19 मार्च को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार दामोदर नदी में पुरोहित सुनील पाठक एवं धनंजय तिवारी द्वारा विधिवत पूजा – अर्चना कर कलश में जल लेकर जजमान देव नारायण यादव सहित दर्जनों महिला एवं कुंवारी कन्या द्वारा कलश मंडप में लाया गया। बताया गया कि कलश यात्रा के साथ चैती नव रात प्रारंभ हो गई है।
ज्ञात हो कि, घरवाटांड़ पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों यथा तेनुघाट, चांपी, उलगड्डा, छपरगड़ा के रहिवासी इस पूजा में भक्तिभाव से शामिल होकर एक साथ पूजा अर्चना लगभग पचास वर्षों से भी अधिक समय से करते आए हैं।

यहां रामनवमी पूजा के दिन भव्य मेला का भी आयोजन होता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालू आते हैं। वे मेला का लुत्फ उठाते हैं और लाठी खेल प्रतियोगिता में शामिल होते हैं।
कलश यात्रा के मौके पर स्थानीय रहिवासी बासुदेव यादव, जितेन्द्र यादव, पप्पू यादव, संजय यादव, हेमलाल यादव, संतोष यादव, रोशन यादव, प्रदीप यादव सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *