Advertisement

करगली मे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो करगली तीन नंबर धौड़ा स्थित रथ मंदिर प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय श्रीश्री संतोषी माता एवं बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 9 जुलाई को कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त कलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं करगली गेट दामोदर नदी तट कलश में जल भरकर पैदल यात्रा कर मंदिर प्रांगण पहुंचे। यहां आचार्य विष्णुकांत पांडेय एवं रविन्द्र कुमार पांडेय ने विधि-विधान से पूजन कार्य संपन्न कराया।

उक्त कलश यात्रा में संतोषी माता और बजरंगबली के भजन-कीर्तन व जयकारे के साथ महिला-पुरुष श्रद्धालूगण खुब थिरके। मौके पर कमिटी के सदस्य राजीव सिंह निकुम्भ, मुकेश कुमार झा, नवल किशोर सिंह, मनोज कुमार, रंजन कुमार सिंह, सतेन्द्र यादव, रविकांत सिंह, जीबू विश्वकर्मा, बुद्धि सागर, रिंकु निषाद, योगेश कुमार, आदि।

बंटी कुमार, राकेश कुमार झा, राकेश कुमार, लक्ष्मीकांत, कृपाशंकर पांडेय, जितेंद्र पांडेय, ईश्वर प्रसाद, किशोरी साव, प्रवीण सिंह, टेकोचंद विश्वकर्मा, पंकज पांडेय, प्रशांत कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह आदि श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *