अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर उत्तरी पंचायत के नेवल टोला विश्वकर्मा चौक मन्दिर प्रांगण में अखण्ड अष्टयाम यज्ञ को लेकर 27 अप्रैल को कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में 151 कन्याएं शामिल हुई, जिन्होंने अपने मस्तक पर कलश धारण कर रखा था।
यज्ञ स्थल नेवल टोला से सभी कलश यात्री कुम्हार टोली, बभनटोली, मां भगवती स्थान, कचहरी बाजार होते सुधार चौक के रास्ते पश्चिमी पंचायत के कुमार घाट गंगा नदी तट पर पहुंचे और जल भरी की। श्रद्धालुगण आस्था व विश्वास के साथ कलश शोभा यात्रा में शामिल होकर विश्वकर्मा चौक प्रांगण से पैदल खाली पांव चल कर गांव के गली – गली, मुहल्ले की सड़कों से गुजरते हुए कुमार घाट गंगा किनारे गंगा तट पर पहुंचे जहां आचार्य पंडित रामानन्द तिवारी ने विधि विधान के साथ गंगा नदी से जलभरी कराई। इसके बाद पुनः दूसरे मार्ग से यज्ञ स्थल पर वापसी की गयी।
मध्यवर्ती पंचायत के चाई टोली, दलित बस्ती, नया बाजार होते यज्ञ स्थल पहुंचकर श्रद्धालुओं द्वारा कलश स्थापित किया गया। उसके बाद 24 घंटा तक चलने वाला अखण्ड अष्टयाम यज्ञ प्रारंभ हो गया। हरे कृष्णा हरे राम गौड़ी शंकर सीता राम भजन -कीर्तन से संपूर्ण दियारा क्षेत्र गूंज रहा था।
इस कलश शोभा यात्रा में समाजसेवी लालबाबू पटेल, शिक्षक चंद्रकांत शर्मा उर्फ भुअर सर, त्रिभुवन शर्मा, अवधेश कुमार, डॉ अमोद कुमार, भाई भोला, भरत कुमार शर्मा, अभिनंदन शर्मा, संतोष कुमार, धनेश्वर साह, रौशन कुमार शर्मा, प्रभा देवी, श्रद्धा देवी, सुमन कुमारी, निभा कुमारी, लालसा देवी, आरती कुमारी, सलोनी कुमारी, खुशबू देवी, रेशमी कुमारी, रिंकी कुमारी, अंजलि कुमारी, निनिया देवी, सुलेखा देवी, मोनम कुमारी सहित चारों पंचायत के सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष श्रद्धालु भक्त शामिल थे।
70 total views, 45 views today