Advertisement

कला संगम का आय-व्यय प्रस्तुत, केशव प्रसाद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

गिरिडीह। कला संगम के गत वर्ष किये गए कार्यक्रमों का आय-व्यय को लेकर अधिवक्ता संघ भवन में बैठक हुई। अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष पंकज कुमार ताह ने किया।

कोषाध्यक्ष विनय बक्शी ने गत वर्ष सम्पन्न कार्यक्रमों का आय-व्यय प्रस्तुत किया। बताया कि कुल सहयोग राशि छः लाख अरसठ हजार चार सौ रूपए आयी, जबकि कुल खर्च छः लाख पैंसठ हजार पैंतीस रूपए हुए। बचत तीन हजार पैंतीस रूपए बैंक में जमा किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में कला संगम का तीन वर्षीय चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया, अजय सिन्हा मंटू व सतविंदर सिंह सलूजा को चुनाव कराने की मान्यता देते हुए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। एक सितंबर को होटल मिडवे ग्रीन में शाम 5 बजे कला संगम का चुनाव होगा।

भावी कार्य योजना के अंतर्गत स्व. नन्द किशोर प्रसाद स्मृति सारेगामा गीत-संगीत प्रतियोगिता करने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए 15 सितंबर को ऑडिशन किया जायेगा। दो सौ रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जायेगा। कला संगम का नाटक भुनेश्वर दर भुनेश्वर नाटक का मंचन अंतरराष्ट्रीय गेयटी थियेटर शिमला में आयोजित नाटक महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। जिसका प्रीमियर शो 15 सितंबर को अधिवक्ता संघ भवन में होगा।

अंत में संगीत जगत के मशहूर तबला वादक पंडित केशव प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संरक्षक अजय कुमार सिन्हा, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनय बक्शी, सह सचिव मदन मंजर्वे, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, सुजय कुमार गुप्ता, सह संयोजक सुनील भूषण, राजेश सिन्हा, सलाहकार कृष्ण कुमार सिन्हा, आदि।

कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, संगीत प्रभारी अरित चंद्र, नयन दीप सिन्हा, संजय सिन्हा अजय शिवानी, अनिल कुमार, नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद, शिलधर प्रसाद, इन्द्र जीत मिश्रा, सृष्टगिरि, रविश आनंद, शुभम कुमार, आकाश, विकास रंजन, सिद्धांत रंजन, सुमित, बिनोद कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सतीश कुन्दन ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *