Advertisement

कला संगम 30 को करेगा शिमला में नाटक का मंचन, टीम रवाना

गिरिडीह। कला संगम का 14 सदस्यीय नाटक दल शिमला में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में भाग लेने के लिए सचिव सतीश कुन्दन के नेतृत्व में गिरिडीह से बुधवार को रवाना हो गया। शिमला के गेयटी थियेटर में 30 नवंबर को मीरा कांत द्वारा लिखित नाटक ‘भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर’ का मंचन किया जायेगा।

ज्ञात हो यह नाटक क‌ई जगहों में मंचन किया गया है और प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। सतीश कुन्दन के निर्देशन में नाटक में अभिनय करने वाले में नीतीश आनंद, रविश आनंद, शुभम कुमार, दिव्या सहाय, सृष्टि गिरि, इंद्रजीत मिश्रा, संगीत में सुमीत कुमार, लाईट में नेहा सिन्हा, संस्कृति आनंद भाग ले रही हैं। नाट्य दल को रवाना करते हुए कला संगम के संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया, अजय कुमार सिन्हा मंटू, सतविंदर सिंह सलूजा, श्रेयांस जैन, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ताह, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, अंजनी सिन्हा, सह सचिव शिवेंद्र सिन्हा, मुख्य सलाहकार विशाल आनंद, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा ने कहा हमारे कलाकार उम्दा प्रदर्शन करेंगे तथा कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए सफल कार्यक्रम की शुभकामना दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *