छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर कवि सम्मेलन
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। महिला कल्याण समिति ढोरी (बोकारो) द्वारा संचालित कहानिका हिंदी पत्रिका के छत्तीसगढ़ अध्याय द्वारा 30 नवंबर की संध्या आभासी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पत्रिका के केंद्रिय सूचना प्रभारी शिखा गोस्वामी निहारिका और सह संपादक विभा तिवारी के जन्मदिन तथा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के पच्चीस वर्ष पूरे होने के अवसर पर आभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
आयोजित आभासी कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के साहित्यकार जगदीश सोनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय संयोजक दुबई जयकृष्ण मिश्रा, केंद्रीय मीडिया प्रभारी बस्ती (यूपी) सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने भाग लिया। मंच संचालन उप राज्य प्रभारी, यूपी अध्याय डॉ प्रतिभा प्रकाश ने किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पत्रिका के प्रधान सम्पादक सह संयोजक श्याम कुंवर भारती ने किया।
उक्त आयोजन में सरस्वती वंदना तिलोत्तमा पाण्डेग, कोरबा छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी सरस्वती वंदना दिलीप टिकरिहा, गणेश वंदना नरेंद्र वैष्णव शक्ति, देवी गीत श्याम कुंवर भारती बोकारो, झारखण्ड स्वागत गीत डॉ प्रतिभा प्रकाश देहरादून उत्तराखंड, स्वागत भाषण दिलीप टिकरिहा और धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र वैष्णव राज्य प्रभारी छत्तीसगढ़ ने किया।

इस अवसर पर अपने उद्धबोधन में प्रधान संपादक कहानिका हिंदी पत्रिका श्याम कुंवर भारती ने कार्यक्रमों के बारे में बताया कि शीघ्र ही पत्रिका का डिजिटल अंक पुनः प्रारंभ होने जा रहा है। सभी अपनी रचनाएं भेजे। कहा कि संस्था का अगला ऑफलाइन कवि सम्मेलन अगले माह 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने जा रहा है। साथ हीं संस्था का अंतर्राष्ट्रीय आयोजन अगले वर्ष 26 अप्रैल 2026 को दुबई में होने जा रहा है जिसका पंजीयन शीघ्र ही किया जाएगा। पत्रिका की साहित्यिक प्रतियोगिताओं की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। विजेता और चयनित साहित्यकारों को फरवरी 2026 को रांची झारखंड के आयोजन में सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान जयकृष्ण मिश्रा और सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने भी अपने उदगार व्यक्त किए और शिखा को जन्म की शुभकामनायें दी। मुख्य अतिथि जगदीश सोनी ने आयोजन की भुरी भरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार और विस्तार हेतु ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है।
आभाषी कवि सम्मेलन में सभी कवियों ने उपरोक्त को जन्मदिन की बधाई देते हुए मधुर और सारगर्भित रचनाएं सुनाकर सबको अभिभूत कर दिया। जिसमें मुख्य रूप से दिलीप टिकरिहा, तिलोत्तमा पाण्डेय, नरेंद्र वैष्णव सक्ती, नावेद रजा दुर्गावी, शीला तिवारी, विभा तिवारी ने अपनी मधुर आवाज में गजल सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। गीता गंगोत्री, जय कृष्ण मिश्रा, श्याम कुंवर भारती, जगदीश सोनी, डॉ प्रतिभा प्रकाश, सुधीर कुमार श्रीवास्तव और शिखा गोस्वामी निहारिका ने आयोजन में मधुर और भावपूर्ण शिव भजन की प्रस्तुति से समा बांध दिया।
![]()













Leave a Reply