Advertisement

के० पी० वी० पब्लिक स्कूल भव्य समारोह

शिक्षाविद स्वo कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजली

कार्यालय संवाददाता/बेलदौर। इस प्रखंड के सकरोहर पंचायत अंतर्गत बासा स्थित के. पी. वी पब्लिक स्कूल रेजिडेंशियल के सभागार में खगड़िया समाहरणालय के अवकाश प्राप्त कार्यालय अधीक्षक स्वo कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा की 30 वीं पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता स्कूल के डायरेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने की। स्वo कमलेश्वरी बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के बाद अपने संबोधन में अशोक वर्मा ने कहा वे एक सरकारी सेवक ही नहीं बल्कि महान शिक्षाविद् थे। उनका कहना था एक रोटी खाओ पर बच्चे को अवश्य पढ़ाओ। जब बच्चा शिक्षित होगा तो परिवार और समाज का भी कल्याण अपने आप हो जायेगा।

गौरतलब है कि स्वo कमलेश्वरी बाबू के सपने को साकार करने के उद्देश्य से ही इस सुदूर गांव में स्कूल की स्थापना की गई है और बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए बंगाल और असम राज्यों से कुशल, अनुभवी व प्रशिक्षित शिक्षक और शिक्षिकाओं की नियुक्ति की गई है। स्कूल की सचिव बेला कुमारी ने कमलेश्वरी बाबू के गुणों की चर्चा करते हुए बच्चों से अपील किया कि उनके आदर्शों पर चलने की कोशिश करें और अपने आपको शिक्षित कर संपन्न समाज बनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे स्कूल की प्राचार्य मिसेज दिवेश (दार्जिलिंग), शिक्षक, शिक्षिकाओं में विजय भीम, सोनू प्रीतिका, सुरेखा, निशा कॉर्डिनेटर प्रभाष, देवेंद्र, छात्र छात्राओं में इनरजीत, अंशु, सोनू बमबम, नैना, प्रतिभा, साक्षी प्रेम, हॉस्टल इंचार्ज चुनचुन आदि।

Tegs: #K-p-v-public-school-grand-function

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *