जगह-जगह अखण्ड ज्योति शक्ति कलश दिग्दर्शन एवं पूजन समारोह
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के विभिन देवस्थलो पर 17 दिसंबर से आगामी 22 तक शक्ति कलश दिग्दर्शन एवं पूजन समारोह का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में गायत्री परिवार कथारा के हनुमान दयाल सिंह तथा चंद्र भूषण प्रसाद ने 16 दिसंबर को दी।
उन्होंने बताया कि गायत्री युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार की संरक्षिका माता भगवती देवी शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष एवं दिव्य अखंड ज्योति प्राकट्य शताब्दी वर्ष (बसंत पर्व 2026) पर्व के पूर्व तैयारी हेतु अखण्ड ज्योति शक्ति कलश परिभ्रमण कर रहा है। इस दिव्य ज्योति-कलश में 2400 तीर्थों का जल एवं रज समाहित है। जिसके दर्शन मात्र से परम सौभाग्य का उदय एवं उज्जवल भविष्य का निर्माण होगा, सुख-शांति की प्राप्ति होगी।
बताया गया कि सुख-समृद्धि के इस सहज सरल महा-अभियान में कोई भी भागीदारी से ना चूकें। सभी सपरिवार सादर आमंत्रित है। कहा गया कि स्वयं भागीदारी करें तथा अपने ईष्ट-मित्रों को भी इस श्रेष्ठ कार्य मे भागीदारी हेतु प्रेरित करें। कहा गया कि दिव्य कलश का पूर्ण लाभ लेने हेतु नियमित गायत्री मन्त्र जप मात्र-5, 11 तथा 24 बार करना है तथा आयोजन स्थल पर आरती हेतु एक दीपक प्लेट में सजाकर लाना है।
बताया गया कि 17 से 22 दिसंबर तक गोमिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न देवस्थलो पर यह आयोजन किया जाना है, जिसमें 17 दिसंबर को बोड़िया वस्ती कथारा, 18 दिसंबर को बोकारो थर्मल, 19 दिसंबर को हजारी, गोमिया, होसिर तथा साड़म, 20 दिसंबर को प्रथम पहर खंभरा, आईएल काली मंदिर, क़स्बागढ़, गायत्री जन चेतना केंद्र कर्माटांड़, जबकि दूसरे पहर कुर्कनालो, चुट्टे तथा कर्री, 21 दिसंबर को जरकुंडा, चिलगो, तिस्कोपी, बड़की सिधाबाड़ा, छोटकी सिधाबाड़ा तथा कतबारी तथा 22 दिसंबर को प्रथम पहर में चतरोचट्टी एवं द्वितीय पहर ललपनिया में आयोजित किया जायेगा।
![]()













Leave a Reply