एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो की सियासत में टाइमिंग का बड़ा खेल होता है। बेरमो के प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी को यह बात आज ज़रा कड़वे अनुभव के साथ समझ आई।
सूत्रों के अनुसार हुआ यूं कि प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन का समय मुकर्रर था, लेकिन प्रखंड प्रमुख साहिबा मात्र 4 मिनट लेट क्या हुईं, सिस्टम ने इंतज़ार करना मुनासिब नहीं समझा। प्रोटोकॉल की कमान संभालते हुए बीडीओ मुकेश कुमार ने आनन-फानन में खुद ही झंडोत्तोलन कर दिया। जब तक प्रमुख साहिबा पहुंचीं, तिरंगा लहर चुका था। अब क्षेत्र में चर्चा गरम है कि यह महज़ वक्त की पाबंदी थी या फिर प्रशासनिक तालमेल में कोई अंदरूनी कसर?
![]()













Leave a Reply