Advertisement

महज पांच साल के मासूम जोहान ने पूरा किया 9वां रोजा

महज पांच साल के मासूम जोहान ने पूरा किया 9वां रोजा

कार्यालय संवाददाता/मुंबई। इस्लाम के पांच अहम एरकानों में से एक रमजान शरीफ का रोज़ा भी है। 2025 के रमज़ान शरीफ में महज पांच साल के जोहान जावेद खान ने 9वां रोज़ा मुकम्मल कर अपने खानदान सहित पास पड़ोस के लोगों को चौंका दिया है। 34 डिग्री, शिद्दत की गर्मी और मौसम के बदलते मिजाज के बावजूद मासूम ने हार नहीं मानी और अल्लाह रब्बुल इज्जत के मोकदास एरकान को पूरा किया “माशाअल्लाह”। मासूम जोहान के हौसले को सलाम है।

मिली जानकारी के अनुसार कुर्ला पूर्व निवासी फिरोज खान के खानदान का यह चिराग अपने पुरखों के रोज़ा रखने की शान को बरकरार रखा है। 34 डिग्री, शिद्दत की गर्मी होने के बावजूद मासूम बच्चे ने हर नहीं मानी और अल्लाह के मोकदास एरकान को पूरा किया। पढ़ाई में तेज जोहान जावेद खान अपने उम्र के बच्चों में काफी तेज तर्रार है। हालांकि इफ्तार से घंटा दो घंटा पहले निढ़ाल जोहान की नजर दीवार घड़ी पर लगी रही और वह कभी अपनी दादी, दादा पिता और कभी अपनी मां से यह पूछता नजर आया कि कब होगी अजान और इफ्तार। फिलहाल मुंबई का तापमान देश के अन्य राज्यों से अलग थलग है। मौसम विभाग के अनुसार समुद्री तट पर होने के बावजूद फिलहाल मुंबई का तापमान 34 डिग्री को पर कर रहा है।

Tegs: #Just-five-year-old-innocent-johan-completed-9th-rosa

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *