प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड में कार्यरत कनीय अभियंता कुर्बान अली एवं पेटरवार थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) राजेंद्र मुर्मू ने 21 मार्च को अंगवाली उत्तरी पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं बूथों का निरीक्षण किया।
बुथ निरिक्षण के क्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी कनीय अभियंता अली ने अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के चार, उच्च विद्यालय के दो तथा उत्क्रमित मध्य कन्या के एक यानि सातों बूथों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका व् बीएलओ अनिता देवी, उषा देवी, मेनका देवी, शकीला खातून से मिलकर बूथों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
बुथ निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद शामिल थे। इस संबंध में पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो ने 21 मार्च को ‘जगत प्रहरी’ को बताया कि पूरे प्रखंड के 23 पंचायतों में स्थित मतदान केंद्रों एवं बूथों की वर्तमान स्थिति का जायजा पर्यवेक्षकों के द्वारा लिया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply