ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार राँची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो अनील कुमार मिश्रा के निर्देश पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों ने भाग लिया।
आयोजित योग शिविर में जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मनोज कुमार प्रजापति, अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, राज कुमार पांडेय एवं न्यायालयों के कर्मचारी गण, पीएलवी आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय बेरमो स्थित तेनुघाट में योग दिवस का आयोजन करते हुये उपस्थित तमाम गणमान्य जनों को योगाभ्यास के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि आमजन को योग से होने वाले लाभ से अवगत कराते हुए योग के प्रति जागरूकता फैलायी जा रही है।

एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि आज के समय में हमारे जीवन में योग करना और भी बहुत जरूरी हो गया है। हमें स्वास्थ रहने के लिए योग करना अति आवश्यक हो गया है। एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने कहा कि योग का हमारे जीवन में काफी महत्व है। स्वस्थ शरीर के लिए योग आज के युग में काफी आवश्यक है। इसलिए हम सभी को प्रतिदिन समय निकालकर योग जरूर करना चाहिए। योग शिविर में उपरोक्त के अलावा राम कृष्ण गुप्ता, सुजय आनंद, विनोद तांती, राजेश्वर कुमार जयसवाल, भागीरथ कुमार, उदय सिंह, अजय कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य कई न्यायिक कर्मी शामिल थे।
![]()













Leave a Reply