रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 जनवरी को सेक्टर तीन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई।
उक्त बैठक में देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाओं का संदेश भेजा गया।
समिति के मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कायस्थ समाज की भूमिका कमजोर होती दिख रही थी, लेकिन नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से आशा की नई किरण जगी है। इससे बोकारो जिले के कायस्थ समाज में खासा उत्साह है।
मुख्य संरक्षक शंकर जयपुरियार ने उन्हें सफल राजनीतिक जीवन का आशीर्वाद दिया। महासचिव भैया प्रीतम ने कहा कि नितिन नबीन जमीन से जुड़े नेता हैं और सफलता के बावजूद विनम्र बने रहे हैं। बैठक में अरुण सिन्हा, लालेश सिंहा, राज श्रीवास्तव, सुदीप सिन्हा, अनुज वर्मा, अरविंद कर्ण व् अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल, कोषाध्यक्ष संजय सिंहा ऑनलाइन उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply