एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस के महिला नेत्री और धनबाद लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली अनुपमा सिंह को इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अनुपमा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर राकोमयू कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए राकोमयू सीसीएल सचिव अजय कुमार सिंह ने 19 जून को बताया कि कोल इंडिया में इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीए, बीसीसीएल, सीएमपीडीआई, ईसीएल झारखंड शाखा तथा घाटो डिवीजन में संचालित है।
यूनियन की केंद्रीय समिति तथा रीजनल समिति संचालित है। अनुपमा सिंह लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी के रूप में धनबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ी थी। अल्प समय में पूरे लोकसभा क्षेत्र में कड़ी मेहनत से अपनी पहचान बनाई।
सिंह ने कहा कि चुनाव परिणाम अनुपमा के पक्ष में नहीं आने के बावजूद भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय बनी हुई है। साथ ही उनके द्वारा आमजनों की समस्याओं को सुन और समझ कर उसके निदान में अपनी भूमिका का निर्वाह निरंतर कर रही है। निश्चित रूप से अनुपमा कांग्रेस नेत्री के रूप में उभर कर सामने आई हैं।
श्रमिक संगठन भी चुनाव में अपना पुरजोर समर्थन देते हुए कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों का एक विश्वसनीय संगठन है। यूनियन के केंद्रीय महामंत्री ने चुनाव के समय फेडरेशन तथा केंद्रीय समिति की बैठक में लिए गए फैसले के आलोक में अनुपमा को राकोमयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का मनोयन पत्र जारी किया है।
कहा कि अनुपमा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सीसीएल रीजन में हर्ष का माहौल है। अनुपमा के राकोमयू कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कथारा क्षेत्र के मजदूरों ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई प्रेषित की है।
जिसमें मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, दयाल यादव, राजेश शर्मा, आशीष चक्रवर्ती, धनेश्वर यादव, उत्तम कुमार, अर्जुन रविदास, राजेंद्र दास, रंजय कुमार सिंह, मोहम्मद आशिक, इस्लाम अंसारी, नसीम अख्तर, मंसूर खान, सी एस प्रसाद, एच अधिकारी, आदि।
मोहम्मद सनाउल्लाह, जितेंद्र पासवान, रंजीत सिंह, शहादत हुसैन, संतोष सिंह, अमनदीप सिंह, सुजीत मिश्रा, देवाशीष आस, तुलसी निषाद, नरेश रविदास, बलराम गोप, सुरेश महतो, सुरेश ठाकुर, संजय गिरी, अजय कुमार, अर्जुन चौहान, भीखम, पिंटू राय, संतोष राम गौड़, पंचराम आदि शामिल हैं।
179 total views, 1 views today