अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय जनता पार्टी के सबसे कम उम्र के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नितिन नवीन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर 20 जनवरी को सारण जिला के हद में सोनपुर नगर सहित विभिन्न मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास व्यक्त करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को न सिर्फ बधाई दी, बल्कि उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सोनपुर प्रखंड भाजपा कार्यालय रजिस्ट्री बाजार में नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर – गुलाल लगाया। मिठाइयां बांटी गईं।
मौके पर सिवान जिला प्रभारी लालबाबू सिंह कुशवाहा, भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी आशुतोष कुमार रितेश, नरेश सिंह, धनंजय सिंह, शशि भूषण सिंह, महेश कुमार, जयंत कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, राजेश सिंह सोलंकी, अभिमन्यु कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, राजेश सिंह हिन्दू, सत्येंद्र नारायण सिंह, शैलेश सिंह, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह छोटे, उमाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे। वहीं, सोनपुर भाजपा पूर्वी मंडल एवं दक्षिणी मंडल ने भी कार्यक्रम आयोजित कर नितिन नबीन को बधाई दी है।
सोनपुर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदित्य छोटू ने कहा कि पार्टी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगी। इस अवसर पर सोनपुर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि वे युवा, ऊर्जावान और प्रतिभाशाली हैं। उनके मार्गदर्शन में और अधिक पार्टी का विस्तार होगा। युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिव्यांशु गौतम ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां वंशवाद नहीं है और एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पद पर पहुंच सकता है।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिव्यांशु गौतम ने नगर परिषद के अध्यक्ष अजय साह को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मौके पर मण्डल प्रभारी शिवबचन सिंह, युवा मोर्चा नगर मण्डल अध्यक्ष अरुण सिंह, उपाध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री मंगल यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमर सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पवन शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार, पंचायत अध्यक्ष सुबोध सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी आदर्श कुमार, पंकज कुमार, युवा मोर्चा प्रवक्ता राहुल शर्मा, संतोष सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply