Advertisement

निर्विरोध प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर चंद्रवंशी समाज में हर्ष

गरीब और पिछड़े वर्गों की आवाज विधानसभा में मजबूती से उठेगी-राम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में प्रेम कुमार के निर्विरोध चुने जाने पर अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा बोकारो जिला के पूर्व अध्यक्ष जगरनाथ राम के नेतृत्व मे पटना मे उनके आवास जाकर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राम ने कहा कि समाज में खुशी का माहौल है। उन्होंने इसे समाज का गौरवपूर्ण क्षण बताया। सभी ने कहा कि अब बिहार के गरीब और पिछड़े वर्गों की आवाज विधानसभा में मजबूती से उठेगी। कहा कि उनके आवास पर समाज की बैठक भी की गयी। इस मौके पर वासुदेव राम, सुंदर चंद्रवंशी, ओमप्रकाश कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *