रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर भाजपा मंडल अध्यक्ष पद पर आनंद कुमार महतो को नियुक्त किए जाने पर कसमार प्रखंड भाजपा के सक्रिय सदस्यों में हर्ष का माहौल है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि आनंद कुमार महतो के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा का संचार होगा।
सक्रिय सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण से मंडल स्तर पर पार्टी और अधिक सशक्त होगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
![]()













Leave a Reply