Advertisement

पत्रकार के पिता की तबियत बिगड़ी, निजी अस्पताल में इलाज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के वरीय पत्रकार एवं कसमार रहिवासी निर्मल महाराज के पिता की तबियत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें 19 सितंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जाता है कि लगभग 75 वर्षीय निवारण चंद्र महाराज बाथरूम में गिर गये थे, जिसके कारण उनके फीमर का हड्डी टूट गया है। उन्हें पहले कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में उनका एक्सरे किया गया।

सदर अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा नही रहने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद पत्रकार निर्मल महाराज ने अपने पिता को आनन फानन में बोकारो के हड्डी रोग विशेषज्ञ अस्पताल मां शारदा अस्पताल ले गये। अस्पताल के संचालक डॉक्टर अवनीश ठाकुर के निगरानी में उन्हें भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पत्रकार महाराज के अनुसार चिकित्सकों ने आगामी 21 सितंबर को ऑपरेशन करने की बात कही है। साथ ही मरीज निवारण चंद्र महाराज को खून की कमी बताया गया। उन्हें तीन यूनिट खून की जरूरत है। इधर पत्रकार के पिता की तबियत खराब होने की खबर पाकर जिला के कई समाजसेवी, कलमकार, जन प्रतिनिधि आदि अस्पताल पहुंच कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली एवं जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *