Advertisement

पत्रकार सलामत अली को राज्यपाल ने किया सम्मानित

मुश्ताक खान/मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई के राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार और समय राष्ट्रीय न्यूज़ के संपादक सलामत अली को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मुंबई हलचल अचीवर्स अवार्ड (Achievers Award) से सम्मानित किया है।

पिछले 16 सालों से सलामत अली मुंबई में पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योदगान दिया है। उन्होंने लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान लोगों की समस्याओं को खासकर प्रवासी मजदूर और उनके मुद्दों को उजागर किया।

दिन में वे अपनी ड्यूटी निभाते थे और रात के समय लोगों तक राशन और जरूरत की चीजें पहुंचाने का काम किया करते थे। इतना ही नहीं वे अपने चैनल (Channel) समय राष्ट्रीय न्यूज़ (National news) के जरिए लोगों की समस्याओं को उजागर करते रहते हैं।

लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता करने का भी कार्य पत्रकार सलामत अली ने किया। उनके उत्कृष्ठ कार्यो को देखते हुए राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *