रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के बीच आपसी मेल–मिलाप एवं सौहार्दपूर्ण संबंध को मजबूत करने के उद्देश्य से 4 जनवरी को मृगी खो में वनभोज (पिकनिक) सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के पत्रकारों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने अनौपचारिक माहौल में आपसी संवाद किया और सहयोग व समन्वय को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करना एवं समाज हित में पत्रकारिता तथा पुलिस की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे के साथ अनुभव साझा किए और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने की सहमति जताई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
![]()













Leave a Reply