Advertisement

हिरासत में माओवादियों के लिए फंड का इंतजाम करने का आरोपी पत्रकार

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। माओवादियों के लिए फंड का इंतजाम करने के आरोप में पत्रकार रूपेश सिंह को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 20 अगस्त को 96 घंटे के रिमांड के बाद उनके अधिवक्ता रोहित ठाकुर, आकाश सिंह भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस ने पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को साल 2021 में सरायकेला जिले में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीपीआई (माओवादी) के वरिष्ठ नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा भी आरोपी है।

पुलिस का आरोप है कि पत्रकार रूपेश सिंह माओवादियों के लिए फंड का इंतजाम करता था। रुपेश का नाम उन पत्रकारों की सूची में भी आया था, जिन्हें पेगासस स्पाइवेयर के जरिए निशाना बनाया गया था।

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के प्रवक्ता अमोल वी होमकर ने बताया कि पत्रकार रूपेश को रामगढ़ जिले में उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें माओवादी नेता प्रशांत बोस के खिलाफ दर्ज मामले में सीपीआई (माओइस्ट) नेताओं के साथ उनके संबंधों के लिए कार्रवाई की गई है।

उनके खिलाफ कोई नया मुकदमा दर्ज नहीं है। उन्होंने बताया कि रूपेश का नाम उन पत्रकारों की सूची में भी था, जिन्हें पेगासस स्पाइवेयर के जरिए निशाना बनाया गया था।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *