Advertisement

देशव्यापी हड़ताल को लेकर रीक्रिएशन क्लब में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में स्टाफ रीक्रिएशन क्लब कथारा में 29 मई को कथारा क्षेत्र में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता इंटक नेता वेदव्यास चौबे तथा संचालन एक्टू नेता बालेश्वर गोप ने किया।

आयोजित संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक में आगामी 9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर उपस्थित श्रमिक नेताओं ने अपना अपना वक्तव्य दिया। मौके पर सीटू से संबद्ध एनसीओईए नेता पीके विश्वास ने कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार मजदूर विरोधी चार लेबर कोड लाकर मजदूरों को गुलाम बनाने पर आमादा है।

अगर यह लेबर कोड लागू हो जाता है तो 8 घंटे की जगह 12 घंटा काम लिया जाएगा और मजदूरों को हड़ताल करने एवं आंदोलन करने का अधिकार को समाप्त कर दिया जाएगा। जेबीसीसीआई समेत सभी प्रकार की कमिटी को समाप्त कर दिया जाएगा। कहा कि कोल इंडिया समेत संपूर्ण सार्वजनिक उद्योग को बड़े उद्योगपतियों के हाथों सौंप दिया जाएगा, इसलिए उद्योग को बचाने के लिए और मजदूरो के 24 सूत्री मांगों पर 9 जुलाई के हड़ताल को सफल बनाना होगा। यह लड़ाई मजदूरों के जीवन मरण की लड़ाई है।

इस अवसर पर आगामी 19 जून को कथारा ऑफीसर्स क्लब में एक विशाल कन्वेंशन करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से सभी ने सहमति जतायी। कहा गया कि कन्वेंशन में राष्ट्रीय स्तर के ट्रेड यूनियन नेताओ को भी आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही 16 जून की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी, जिसमें मोटरसाइकिल रैली, पिट मीटिंग, मशाल जुलूस एवं पर्चा के माध्यम से हड़ताल को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए निर्णय लिया जाएगा।

मौके पर इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के अलावा ट्रेड यूनियन नेता बालेश्वर गोप, इकबाल अहमद, पीके विश्वास, कमलेश गुप्ता, चंद्रशेखर झा, निजाम अंसारी, अशोक रविदास, बालगोबिंद मंडल, मनोहर महतो, राजदेव चौहान, शक्ति सिंह, मोहम्मद कयामुद्दीन, गणेश राम, ए के शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त कर देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पर जोर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *