एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी 9 जुलाई को आहूत राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी को लेकर 22 जून को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कॉमरेड एस बी सिंह दिनकर एवं संचालन अजय कुमार सिंह ने की।
बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन परिसर में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा आयोजित बैठक में आगामी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गयी। साथ हीं क्षेत्र के कोयला मजदूरों में आंदोलन में शामिल होने को लेकर इस दौरान होनेवाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गयी।
इसके तहत सर्वसम्मति से आगामी 5 जुलाई को ऑफिसर्स क्लब या स्टाफ क्लब कथारा में कन्वेंशन, एक जुलाई को स्वांग वाशरी में पीट मीटिंग, 2 जुलाई को कथारा वाशरी तथा कथारा कोलियरी, 3 जुलाई को जारंगडीह, 4 जुलाई को गोविंदपुर फेस टू तथा 7 जुलाई को गोविंदपुर यूजी में पीट मीटिंग करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा आगामी 8 जुलाई को पुरे कथारा क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली आयोजित कर उसी दिन गाड़ी माइक से आंदोलन में बड़ी भागीदारी निभाने को लेकर वृहद प्रचार करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कहा गया कि इस बीच उपरोक्त कार्यक्रमों को सफल करने के लिए प्रत्येक परियोजना में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक करना है। साथ हीं तमाम यूनियन को निर्धारित कोटा को कोषाध्यक्ष के पास अविलंब जमा कर देना है। कहा गया कि संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की आगामी बैठक 12 जुलाई को कथारा में आयोजित किया जाएगा।
बैठक में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा नेता पी के विश्वास, श्याम बिहारी सिंह दिनकर, अजय कुमार सिंह, आशीष चक्रवर्ती, एन. के. त्रिपाठी, देवेंद्र यादव, सूर्यकान्त त्रिपाठी, मो. निजाम अंसारी, रंजय कुमार सिंह, संतोष सिन्हा, खगेश्वर रजक, गंगा आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply