Advertisement

सीटू कार्यालय में जारंगडीह बचाओ संघर्ष समिति की संयुक्त बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित सीटू कार्यालय सभाकक्ष में 4 मार्च को जारंगडीह बचाओ संघर्ष समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में बाम सोंच वाले विभिन्न ट्रेड यूनियन पदाधिकारी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार जारंगडीह कोलियरी का विस्तारीकरण को लेकर संयुक्त श्रमिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों की बैठक जारंगडीह स्थित सीटू यूनियन कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता एटक के वरीय नेता चंद्रशेखर झा तथा संचालन एनसीओईए नेता निजाम अंसारी ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 6 मार्च को संयुक्त रूप से एक डेलीगेट जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुईन से वार्ता करेगा। तत्पश्चात कथारा महाप्रबंधक के साथ भी वार्ता करने का निर्णय लिया गया।

वार्ता में संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया गया कि यदि प्रबंधन की ओर से इस समस्या का हल नहीं किया गया तो आगामी 11 मार्च को फिर से संयुक्त रूप से बैठक कर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में श्रमिक संगठन पंचायत प्रतिनिधि एवं सम्मानित नागरिकों ने सीटू यूनियन के जोनल सचिव श्याम बिहारी सिंह दिनकर के जारंगडीह विस्तारीकरण एवं शिफ्टिंग के मामले में आह्वान पर साधुवाद दिया। इस बैठक में श्रमिक नेता भागीरथ शर्मा, चंद्रशेखर झा, अमरनाथ साह, बालगोबिंद मंडल, मो. निजाम अंसारी, आदि।

अजय रविदास, खगेश्वर रजक, नरेश राम जबकि पंचायत प्रतिनिधियों में जारंगडीह उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद निजाम अंसारी, दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया सुदेश भुइयां सहित कई सम्मानित सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *